अपराध

पटना मेट्रो; जू स्टेशन का डिजाइन बदला:2 टीबीएम पटना जंक्शन और 2 रूकनपुरा की तरफ टनल बनाएगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पटना मेट्रो; जू स्टेशन का डिजाइन बदला:2 टीबीएम पटना जंक्शन और 2 रूकनपुरा की तरफ टनल बनाएगी

पटना चिड़ियाघर के पास मेट्रो का स्टेशन बन रहा है। इसके डिजाइन में बदलाव हो रहा है। इसको लेकर सोमवार को पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने बैठक की। इस दौरान डीएमआरसी सहित अन्य एजेंसियों ने डिजाइन को लेकर सुझाव दिए। अधिकारियों के मुताबिक पटना जू के पास बने मेट्रो शाफ्ट में सुरंग बनाने के लिए चार टीबीएम नवंबर में डाली जाएगी।

यहां से दो टीबीएम पूरब दिशा की ओर निकलकर पटना जंक्शन की तरफ अप-डाउन सुरंग बनाएगी। दो टीबीएम पश्चिम दिशा में रूकनपुरा स्टेशन तक अप-डाउन सुरंग बनाते हुए जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है। बैठक के दौरान एजेंसियों को काम में प्रगति लाने, अवरोध को तालमेल के साथ पूरा करने, क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।

कॉरिडोर वन की लंबाई 17.93 किमी कॉरिडोर वन की लंबाई 17.93 किमी है। इसमें 10.54 किमी अंडरग्राउंड है। इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पहले चरण में पटना जंक्शन से रूकनपुरा तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण शुरू होगा। दूसरे चरण में पटना जंक्शन से मीठापुर तक अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण होगा।

इस कॉरिडोर में 7.39 किमी एलिवेटेड ट्रैक है। यह पाटलिपुत्र स्टेशन से दानापुर तक है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, खेमनीचक से मीठापुर तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण हो रहा है। इसपर जून 2027 में मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो चल रही कॉरिडोर टू की लंबाई 14.55 किमी है।

इसमें 7.92 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो है। अभी 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो ट्रेन चल रही है। इसमें आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ और मलाही पकड़ी स्टेशन हैं। अंडरग्राउंड स्टेशनों में राजेंद्रनगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विवि, पीएमसीएच, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन शामिल हैं। यहां परिचालन वर्ष 2028 में शुरू होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।