पटना में 8 सितंबर को दलित संगठन का महाजुटान:आरक्षण के समर्थन में करेंगे बड़ा आंदोलन, दायरा बढ़ाकर 65% करने की मांग
पटना में 8 सितंबर को दलित संगठनों द्वारा बड़ा आंदोलन होगा। आरक्षण बढ़ाओ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा ये घोषणा की गई।
समिति के संयोजक अमर आज़ाद पासवान सहित ने 8 सितम्बर को आरक्षण के समर्थन मे पटना मेमें बड़े आंदोलन करने का एलान किया है। 8 सितंबर को पटना में आरक्षण समर्थकों, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों का महाजुटान होगा।
दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा समिति के संयोजक अमर आज़ाद ने कहा कि अभी भी देश में दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा है। दलित IAS-IPS कुछ भी बन जाए उन्हें उनके जाति के नाम से प्रताड़ित किया जाता है।
इसके बावजूद कुछ लोग SC-ST के लोगों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं बिल्कुल गलत बात है। अभी भी निजी क्षेत्र न्यायपालिका में आरक्षण नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण नहीं है।
आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए सामंत प्रधान ने कहा कि हमारी मांग है कि बिहार में दलित आदिवासी पिछड़े समाज के आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए। प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू किया जाए, न्यायपालिका मे आरक्षण दिया जाए, कॉलीजियम सिस्टम समाप्त किया जाए, आरक्षण को संविधान के 9वीं अनुसूची मे शामिल किया जाए।
बिहार मे लगातार दलित हत्या पर रोक लगे और दलितों को न्याय मिले, ठेकेदारी मे 59% आरक्षण मिले, SC ST कर्मचार्रियों को प्रमोशन मे आरक्षण मिले।
📡 स्रोत: NewsData.io