पटना में तेजस्वी का राजभवन मार्च,बैरिकेडिंग तोड़कर निकले कार्यकर्ता:पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकी; ASP का आदेश-लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है
सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को पटना की सड़क पर उतरे हैं। नेता प्रतिपक्ष सुरक्षा घेरे में जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले हैं। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद हैं।
तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए हैं। इनकम टैक्स चौराहे पर तेजस्वी और उनके समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकी हैं। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले रखा है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।
कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर भी पहुंचे हैं। ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया है कि झंडे का सम्मान करना है और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करना है। मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की थी।
उन्होंने X पर लिखा- मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ। राजभवन मार्च से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सीवान के DM-SP बदलने पर तेजस्वी बोले- निलंबन की मांग है मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे।
राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे। सीवान के DM और SP के तबादले पर बीते दिन पीसी के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा। DM विवेक रंजन मैत्रेय को भी हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। सीवान के SP पूरन कुमार झा को हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग में डाल दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए… तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar