पति को किडनी देकर पत्नी ने निभाया 7 फेरों का वचन, आयुष्मान योजना से मुफ्त हुई सर्जरी

Gwalior News: छतरपुर के कृष्णकांत गुप्ता से 7 फेरों के वक्त पत्नी मीना गुप्ता ने जीवनभर साथ निभाने का जो वादा किया था, उसे बखूबी निभाया. पति की दोनों किडनियां खराब हुईं. परिवार की उम्मीदें टूटने लगी, तो मीना ने अपनी किडनी देकर पति की जिंदगी बचाने का फैसला किया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP