पतियों के लिए नया डर अनलॉक! पत्नी ने घर में ही किया दफनाने का इंतजाम; ईंटों से बनवाई कब्र फिर...

Maharashtra Crime: आज कल पति-पत्नी का विवाद कब अपराध में बदल जाए इस बात का कोई भरोसा नहीं! वहीं मर्दों के मन में कभी नीले ड्रम का खौफ आता है तो कभी पहाड़ों पर जाने का खौफ.
वहीं अब एक और fear Unlock हो गया है, दरअसल, महाराष्ट्र में एक पत्नी ने अपने पति को मारने के लिए ऐसी प्लानिंग बनाई जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती में प्रवीण और शर्मिला की ज़िंदगी शादी के पवित्र वादों के साथ शुरू हुई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि उनकी कहानी का अंत इतने भयानक तरीके से होगा.
शर्मिला ने अपने पति को ज़िंदा दफ़नाने के लिए घर के अंदर ही एक गड्ढा (चैंबर) बनवाया था. लेकिन, जब इसे बनाने वाले मज़दूरों को शक हुआ तो यह साज़िश सामने आ गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है.
मजदूरों को हुआ शक फिर इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शर्मिला जगताप ने पहले अपने पति प्रवीण जगताप को बेहोश करने वाली दवा दी और फिर क्रिकेट बैट से हमला करने के बाद, उन्हें घर के अंदर ईंट-सीमेंट से बने एक चैंबर में ज़िंदा दफ़नाने की कोशिश की.
राहत की खबर ये है कि चैंबर बना रहे मज़दूरों को समय रहते इस बात का शक हुआ कि महिला कुछ गलत करने वाली है जिसके बाद मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
View this post on Instagram A post shared by Dot UpToDate (@dotuptodate) ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही बंपर कमाई! 4.7 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट; यश की फिल्म ने पार किया 27 करोड़ का आंकड़ा प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है पति आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 30 जुलाई की रात और 1 अगस्त की सुबह के बीच बारामती के जामदार रोड स्थित इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के एक फ़्लैट में हुई.
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, 41 साल के प्रवीण प्रकाश जगताप एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं. उनकी 38 वर्षीय पत्नी शर्मिला प्रवीण जगताप को इस मामले में गिरफ़्तार किया गया है. आखिर क्यों पति को मारना चाहती थी पत्नी ?
पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि पारिवारिक विवाद के बाद शर्मिला ने अपने पति को नशीली दवा दी थी. जब वो अर्ध-बेहोशी की हालत में थे, तब उसने क्रिकेट बैट से उन पर हमला किया. जिसके बाद, उन्हें हमेशा के लिए खत्म करने के इरादे से लिविंग रूम से जुड़ी गैलरी में ईंट और सीमेंट का एक चौकोर चैंबर बनवाया गया.
आरोप है कि प्रवीण को इस अधूरे चैंबर के अंदर रखा गया और कड़प्पा पत्थर के स्लैब से उसे सील करने की कोशिश की गई. लेकिन, चैंबर बना रहे मज़दूरों को पहले ही शक हो गया था और उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी शर्मिला को गिरफ़्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ें: Gauhar Kushal Romantic Photos: बताओ याद है तुमको वो जब दिल को चुराया था! गौहर-कुशाल की वो तस्वीरें; जिनमें आज भी जिंदा है प्यार
📡 स्रोत: NewsData.io