अपराध

पत्नी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा,अब लव अफेयर भी खोला:पति बोला-कश्मीरी चूड़ी लेकर पहले भी आया था प्रेमी, मेरे बैडरूम में मिलने की सेल्फी लेते थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पत्नी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा,अब लव अफेयर भी खोला:पति बोला-कश्मीरी चूड़ी लेकर पहले भी आया था प्रेमी, मेरे बैडरूम में मिलने की सेल्फी लेते थे

झांसी के चिरगांव में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद पति ने अब दोनों के रिश्ते की पूरी कहानी सामने रख दी है। पति राजेश प्रजापति का कहना है कि उसकी पत्नी अभिलाषा और मोनू महाराज का अफेयर शादी से करीब चार साल पहले से चल रहा था।

शादी के बाद भी प्रेमी का ससुराल आना-जाना जारी रहा। 12 दिन पहले भी वह पत्नी को कश्मीरी चूड़ी देने आया था, जो वह रक्षा बंधन पर पहनकर उससे मिलने मायके जाती। पति ने अब मोनू के मोबाइल से मिलीं तस्वीरें और दोनों की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग साझा की हैं।

स्कूल में साथ पढ़े, वहीं शुरू हुआ इश्क राजेश के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भांडेर की रहने वाली अभिलाषा और मोनू महाराज पड़ोसी हैं। करीब पांच साल पहले समथर के जीआईसी स्कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों ने दसवीं तक साथ पढ़ाई की। पति का दावा है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उनका अफेयर शुरू हो गया।

राजेश का कहना है कि पत्नी पर शक होने के बाद उसने उसके गांव में चुपचाप जानकारी जुटाई। वहां ग्रामीणों ने उसे बताया कि करीब दो साल पहले अभिलाषा और मोनू को समथर में साथ पकड़ा गया था। इसके बाद अभिलाषा के पिता को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी।

पंचायत बैठी, लेकिन अलग जाति बनी दीवार मोनू के एक करीबी दोस्त ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों के रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद गांव में पंचायत भी बैठी थी। दावा है कि दोनों के अलग-अलग जाति से होने के कारण पंचायत ने शादी को मंजूरी नहीं दी।

दोस्त के मुताबिक, उस समय अभिलाषा ने अपने परिवार से मोनू से दोबारा बात नहीं करने का वादा किया था। हालांकि, पति का आरोप है कि दोनों के बीच संपर्क इसके बाद भी बना रहा। अफेयर पता था, फिर भी मुझसे छिपाकर शादी कराई राजेश का कहना है कि 23 अगस्त को पत्नी को मोनू के साथ पकड़ने के बाद मौके पर प्रेमी ने शादी भी करा दी।

उसने उसके मायके में फिर जानकारी की। वहां कई लोगों ने दोनों के पुराने रिश्ते की बात बताई। इसके बाद राजेश ने अपने ससुर माताप्रसाद प्रजापति से भी इस बारे में बातचीत की। राजेश ने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा की है। उसके मुताबिक, बातचीत में ससुर ने बेटी के पास से छोटा की-पैड मोबाइल मिलने की बात भी कही थी।

राजेश का दावा है कि ससुर ने यह भी कहा कि वह उसके साथ खड़े हैं और उसके साथ गलत हुआ है। शादी के बाद भी ससुराल पहुंचता रहा प्रेमी राजेश का दावा है कि शादी के बाद भी मोनू का उसके घर आना-जाना बंद नहीं हुआ। पति के मुताबिक, मोनू कई बार अभिलाषा से मिलने ससुराल आया।

राजेश का कहना है कि मोनू के मोबाइल को खुलवाने के बाद उसमें अभिलाषा के साथ कई तस्वीरें और कॉल रिकॉर्डिंग मिलीं। इसके अलावा उसके पिता के मोबाइल में भी अभिलाषा और मोनू की बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मिली थी।

राजेश के मुताबिक, यही रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उसका शक यकीन में बदल गया। 19 अगस्त को चूड़ियां लेकर आया था मोनू पति ने दावा किया कि 19 अगस्त को जब घर में कोई नहीं था, तब मोनू अभिलाषा के लिए कश्मीरी चूड़ियां लेकर आया था। दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग में चूड़ियों का जिक्र होने का दावा भी राजेश ने किया है।

उसका कहना है कि मोनू की लाई चूड़ियां पहनकर अभिलाषा रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली थी। बेडरूम की तस्वीरों ने बढ़ाया शक राजेश ने अभिलाषा और मोनू की कई तस्वीरें भी साझा की हैं। उसका दावा है कि 23 अगस्त को दोनों को घर में पकड़े जाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने मोनू के मोबाइल का लॉक खुलवाया था।

राजेश के मुताबिक, फोन की गैलरी में दोनों की कई तस्वीरें मिलीं। इनमें कुछ तस्वीरें बेडरूम की भी थीं। पति का आरोप है कि जब भी मोनू घर आता था, वह अभिलाषा के साथ उसी बेडरूम में तस्वीरें खींचता था। पत्नी ने मोनू को प्रेमी मानने से किया इनकार वहीं, मामले में अभिलाषा ने मोनू को अपना प्रेमी मानने से इनकार किया है।

उसका आरोप है कि मोनू ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से उसका मोबाइल नंबर निकाला था। वह मोनू को पहले से जानती है, लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध नहीं था। अभिलाषा का आरोप है कि 23 अगस्त को मोनू ने उसके ससुर के नंबर पर फोन किया और जबरन उसके ससुराल पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि मोनू ने धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

ससुर और जेठ पर भी लगाए गंभीर आरोप अभिलाषा ने अपने ससुर और जेठ पर भी रेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के दौरान दोनों कमरे में आए और उसके साथ भी रेप किया। उसने अपनी सास पर कपड़े उतारने का आरोप लगाया है। वहीं, अभिलाषा के पिता ने पुलिस पर दबाव बनाकर बेटी के बयान दर्ज कराने और वीडियो बनवाने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि 23 अगस्त को चिरगांव थाने में उनके बेटे को भी पुलिस ने जबरन बैठा लिया था। पति की तहरीर पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस मामले में राजेश प्रजापति की तहरीर पर चिरगांव पुलिस ने पत्नी अभिलाषा, ससुर माताप्रसाद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरी तरफ अभिलाषा मोनू और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सामने आए फोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और दोनों पक्षों के बयानों की जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।