पत्नी को भेजी मुस्कुराती फोटो 15 मिनट बाद आरक्षक ने दी जान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर संवाददाता। बड़वानी वरला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि कनासे (35) ने शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के सांगवी थाना क्षेत्र में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से ठीक 15 मिनट पहले उन्होंने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजी थी, जिसमें वे फंदा बनाते नजर आ रहे थे और चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान थी।
इस दिल दहला देने वाले कदम से पहले उन्होंने अपनी किसी परेशानी का जिक्र किसी से नहीं किया था। महाराष्ट्र की सांगवी थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे जोयदा से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की शिनाख्त वरला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि कनासे के रूप में हुई।
उन्होंने अपने ही बेल्ट का फंदा बनाकर पेड़ से फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शिरपुर अस्पताल भेजा है जहां आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस सूत्रों और प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामला फिल्हाल आत्महत्या का ही लग रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि प्रधान आरक्षक को शराब पीने की लत थी।
पुलिस जांच के मुख्य बिंदु { अब भी पत्नी को नहीं है मौत की सही जानकारी: घटना की जानकारी मिलते ही वरला थाना प्रभारी नारायण रावल और मृतक के परिजन शिरपुर पहुंचे। टीआई के अनुसार, परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है, लेकिन उनकी पत्नी की स्थिति को देखते हुए उन्हें फिलहाल मौत की सही जानकारी नहीं दी गई है।
{ ड्यूटी के बाद से थे लापता: रवि कनासे पिछले 11 महीनों से वरला थाने में पदस्थ थे और शासकीय क्वार्टर में अपनी पत्नी व दो मासूम बेटों (5 साल और 2 साल) के साथ रहते थे। वे गुरुवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद से घर नहीं पहुंचे थे। { समय और शुरुआती जांच: पुलिस के अनुसार घटना का समय अपराह्न 4 से 4:30 बजे के बीच का माना जा रहा है।
शाम पौने चार बजे (3:45 बजे) उन्होंने पत्नी को सेल्फी/फोटो भेजी थी।
📡 स्रोत: NewsData.io