देश

पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, दिल्ली की घटना को लेकर BPS ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

लेखक: Shahrukh Khan अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, दिल्ली की घटना को लेकर BPS ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

खरगोन। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के मामले ने पत्रकारिता जगत में चिंता बढ़ा दी है। भारतीय पत्रकार संघ (BPS) ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

संघ के अनुसार, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म 4PM की महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई। आरोप है कि पत्रकार अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत सवाल पूछने का प्रयास कर रही थीं।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला पत्रकारों के नाम और धार्मिक पहचान की जानकारी सामने आने के बाद उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और बढ़ गया। मामले में एक पत्रकार को उपचार के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर तक जाना पड़ा।

भारतीय पत्रकार संघ ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए, घटनास्थल और संबंधित थाने के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं तथा भविष्य में पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।

सवाल अब सिर्फ दो पत्रकारों का नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में सवाल पूछने के अधिकार का है। हालांकि लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

भारतीय पत्रकार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन देशव्यापी लोकतांत्रिक विरोध का रास्ता अपना सकता है।

S
Shahrukh Khan

शाहरुख खान — खरगोन संवाददाता शाहरुख खान वॉइस ऑफ क्रांति के लिए खरगोन जिले से स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरें उपलब्ध कराते हैं। वे क्षेत्र की जनसमस्याओं, स्थानीय घटनाओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते है