पत्रकारों और यूट्यूबर्स की स्कूल एंट्री पर रोक कितनी जायज? राजस्थान-UP के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Supreme Court Govt Schools: सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगाने के राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
वकील नरेंद्र मिश्रा की ओर से दायर इस याचिका में दोनों राज्यों के सरकारी सर्कुलर को रद्द करने की मांग करते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में दलील दी गई है कि यह रोक नागरिकों के समानता, अभिव्यक्ति और जीने के मौलिक अधिकारों का हनन करती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi