राजनीति

पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार को पीएम बनाना चाहिए:पद्म भूषण उनके लिए छोटी चीज; बंगाल BJP अध्यक्ष ने कहा था- CEC सम्मान के हकदार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार को पीएम बनाना चाहिए:पद्म भूषण उनके लिए छोटी चीज; बंगाल BJP अध्यक्ष ने कहा था- CEC सम्मान के हकदार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने वाले बयान पर तंज कसा है। खेड़ा ने कहा कि पद्म भूषण बहुत छोटी चीज है, ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

दरअसल, समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि वह कम से कम पद्म भूषण के हकदार हैं। उन्होंने दावा किया कि कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त विधानसभा चुनाव कराने और मतदाता सूची को “साफ” करने में अहम भूमिका निभाई। भट्टाचार्य ने यह भी दावा किया कि मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की गई।

भट्टाचार्य ने क्या कहा?

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में पत्रकारों से बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने लंबे समय बाद ऐसा चुनाव देखा, जिसमें डर और हिंसा का माहौल नहीं था। उनके मुताबिक, लोगों को स्वतंत्र रूप से वोट डालने का मौका मिला और चुनाव के दौरान हत्या की घटनाएं नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे राज्य पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की।

भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की जनता CEC के काम से खुश है और उनके प्रति आभार जताती है। SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विवाद ज्ञानेश कुमार को लेकर यह बयान ऐसे समय आया है, जब चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद चल रहा है। विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR से जुड़े कुछ ऐसे फैसलों पर आपत्ति जताई, जिन्हें कथित तौर पर उनके नाम से लिया गया था। कांग्रेस ने CEC को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन भी किए हैं। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में चुनाव से जुड़े कुछ आदेशों और CEC द्वारा कथित तौर पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना किए गए सॉफ्टवेयर बदलावों को चुनौती देने वाली याचिका भी दाखिल की गई है।

राहुल गांधी के बयान पर भी भट्टाचार्य का पलटवार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में धांधली

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पवन खेड़ा के बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने के बयान पर तंज कसने के इर्द-गिर्द है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक सम्मान और पदोन्नति के मानदंडों पर सवाल उठाता है। पवन खेड़ा का दावा है कि ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, जिससे यह दिखता है कि राजनीतिक प्रतिष्ठा में बदलाव की मांग है। इस पर चर्चा आम जनता में चुनावी प्रक्रियाओं और राजनेताओं की योग्यता पर जागरूकता बढ़ा सकती है, तथा राजनीतिक नेताओं के बीच वैधत

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।