मनोरंजन

पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह पिछले काफी समय से वाइफ ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के तलाक का केस बलिया कोर्ट में चल रहा है.

ऐसे में अब पवन सिंह को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि तलाक की सुनवाई के दौरान कोर्ट की ओर से पवन पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

दरअसल, पवन सिंह तलाक के केस की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हो रहे है. इसकी वजह से कोर्ट ने उन पर 3000 रुपये का फाइन लगाया है. उनके के अधिवक्ता ने यह जानकारी दी है.

कोर्ट क्यों नहीं पहुंचे पवन सिंह?

पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि कुटुंब न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति के अदालत में उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम भरण पोषण के लिए दाखिल वाद पर शनिवार को सुनवाई निर्धारित थी.

अधिवक्ता ने बताया कि पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी की तबीयत खराब होने के कारण न्यायालय में शनिवार को निर्धारित सुनवाई पर उपस्थित नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

उन्होंने बताया कि अदालत ने पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाते हुए अगली सुनवाई की तिथि 12 नवंबर को निर्धारित की है.

आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का केस चार साल से कोर्ट में चल रहा है. 22 अप्रैल, 2022 में बलिया के फैमिली कोर्ट में ज्योति ने भरण-पोषण के लिए याचिका दायर की थी. कपल ने 6 मार्च, 2018 में शादी की थी.

पवन सिंह पर वाइफ ज्योति ने लगाए थे इल्जाम

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह को बिहार चुनाव में विवादों के बीच साथ में देखा गया था लेकिन बाद

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।