पवन सिंह की ‘जियो मेरी जान’ का टीजर रिलीज, दशहरा पर सिनेमाघरों में दस्तक

मुंबई, 28 अगस्त (वेब वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का टीजर रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। जे पी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी करीब एक मिनट 13 सेकेंड के टीजर में पवन सिंह दमदार और एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में पवन सिंह के खतरनाक एक्शन और रोमांचक अंदाज की झलक देखने को मिल रही है। टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। ...
📡 स्रोत: NewsData.io