देश

‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या

रायपुर, 22 अगस्त 2026 संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर 'पावस प्रसंग' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में वर्षा ऋतु की भावभूमि को शास्त्रीय, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया।

शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम और पृथक समूह की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण डॉक्टर आरती सिंह और उनके दस विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कथक नृत्य रहा। कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं की सहभागिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम, कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ ही शास्त्रीय कलाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ शास्त्रीय कलाओं को आमजन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को इन समृद्ध परंपराओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। ‘पावस प्रसंग’ की यह सांस्कृतिक संध्या वर्षा ऋतु की संवेदनाओं और भारतीय शास्त्रीय कलाओं के सुंदर संगम के रूप में यादगार रही।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।