व्यापार

पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

देश की बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइंस ने दीवाली से पहले अपने पायलटों के लिए एक बड़ा राहत भरा ऐलान किया है. कंपनी ने पायलटों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया है.

ये एयरलाइन कोई और नहीं बल्कि अकासा एयरलाइन हैं, जो पायलटों की सैलरी में 20% तक बढ़ोतरी करने वाली है.

इसके अलावा, हर महीने उड़ान भरने के मिनिमम गारंटीड घंटों और सालाना छुट्टियों की संख्या में भी इजाफा किया जाने वाला है.

इन बदलावों का फायदा कंपनी में काम करने वाले 800 से ज्यादा पायलटों को मिल सकता है.

जानकारी के मुताबिक, सैलरी और छुट्टियों से जुड़े नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

कंपनी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब वो अपने विमानों और उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है.

20% बढ़ेगी पायलटों की सैलरी

दरअसल अकासा एयर पायलटों की सैलरी के दो हिस्सों में बदलाव करेगी.

इसमें उनकी तय मासिक सैलरी और उड़ान के घंटों के हिसाब से मिलने वाला भुगतान भी शामिल है.

इन दोनों में बदलाव के बाद पायलटों की कुल सैलरी में अधिकतम 20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

हालांकि, हर पायलट की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, ये उसके सैलरी स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगा.

छुट्टियां भी बढ़ेंगी केवल सैलरी ही नहीं बल्कि कंपनी ने पायलटों की सालाना छुट्टियां भी बढ़ाने का फैसला किया है.

नए नियमों के तहत पायलटों को साल में कम से कम 42 दिन की छुट्टी मिलेगी. पायलट अपनी पसंद से वर्क शेड्यूल का ऑप्शन चुन सकते हैं.

उनके चुने गए ऑप्शंस के आधार पर छुट्टियों की संख्या 42 दिनों से ज्यादा भी हो सकती है.

हर महीने गारंटीड उड़ान इसके अलावा कंपनी ने पायलटों के लिए हर महीने उड़ान के मिनिमम गारंटीड घंटों को बढ़ाकर 50 करने का फैसला किया है.

इसका मतलब है कि तय कार्य व्यवस्था के तहत पायलटों को महीने में 50 घंटे के लिए गारंटीड भुगतान मिलेगा.

अगर किसी महीने पायलट की वास्तविक उड़ान के घंटे कम रहते हैं, तब भी निर्धारित शर्तों के अनुसार उसे इन मिनिमम घंटों का भुगतान मिल सकता है. इससे पायलटों की मासिक कमाई को अधिक स्थिर बनाने में मदद मिलेगी.

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।