पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोरबा, 5 सितंबर 2026 कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पिता कैलाश पीछे बैठा था। दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।