पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में आयोजित 'अयोध्या की रामलीला' में रवि किशन ने पहली बार भगवान राम का किरदार निभाया और अपने फैंस का ध्यान खींचा.
इसी दौरान रवि किशन ने युवाओं को भगवान से जुड़े रहने और ध्यान लगाने की अपील करते हुए बताया कि इससे हिम्मत मिलती है.
बचपन में रवि निभा चुके हैं कई किरदार
रवि किशन ने सिर्फ राम का ही नहीं बल्कि कई धार्मिक किरदार निभाए हैं.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रवि किशन ने बचपन से रामलीला में कई किदार निभाए है.
रवि ने बताया कि बचपन में वह भगवान पशुराम, केवट और माता सीता का किरदार भी निभा चुके हैं.
इस बार वह भव्य रथ पर सवार होकर मंच तक पहुँचते हैं और भगवान राम का किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं. रवि किशन को पहेली बार भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला.
युवाओं को दिया भगवान से जुड़ने का संदेश
रवि किशन ने युवाओं से भगवान राम , कृष्ण और शिव के बारे में पढ़ने की अपील की और कहा जब इंसान की ज़िन्दगी में मुश्किलें आये या इंसान डिप्रेशन से जुड़े तो भगवान से जुड़ना हिम्मत दे सकता है.
रवि ने लोगों को कम से कम आधा घंटा भगवान के बारे में पढ़ने की सलाह दी और कहा कि अपनी संस्कृति, धर्म और परम्पराओं से जुड़ाव मुश्किल समय में ताकत देता है.
रवि किशन ने अपने जीवन के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक साधारण परिवार से आते हैं. और आज उनकी पहचान फिल्मों और गोरखपुर के सांसद के रूप में है.
रवि किशन ने भगवान राम के किरदार निभाने को अपना सौभाग्य बताया और उम्मीद जताई कि वह यह किरदार अच्छी तरह निभा पाएंगे.
रवि किशन से पहले आगरा के जनकपुरी मोहत्सव 2026 में भगवान राम के किरदार निभाते अभिनेता गौरव खन्ना नज़र आए.
वही दूसरी तरफ दिल्ली की रामलीला में शिल्पा शिंदे ने माता सीता के किरदार निभाया.
📡 स्रोत: ABP Live Film