अपराध

पेण्ड्रा में यात्री बस से 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पेण्ड्रा में यात्री बस से 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

पेण्ड्रा, 6 अक्टूबर

पेण्ड्रा पुलिस ने यात्री बस से गांजा तस्करी करते हुए बस मालिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो सौ पैंतालिस किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत एक करोड़ बीस लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लक्जरी बस से ही गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बस से पांच-पांच किलो के उनचास पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया। गिरफ्तार मुख्य आरोपी बस का मालिक दिलीप कुमार हिंडिया ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला बताया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।