पेंशनर्स ने मांगा 90 माह का एरियर, 65 साल से अतिरिक्त पेंशन भी

सीहोर| प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल राठौर ने कहा कि पेंशनर्स को जुलाई 2019 से केंद्रीय तिथि के अनुसार महंगाई राहत का नियमित भुगतान किया जाए।
साथ ही जुलाई 2019 से दिसंबर 2025 तक के 90 माह के बकाया एरियर, जुलाई 2025 का 3%, जनवरी 2026 से 2% और जुलाई 2026 से 3% महंगाई राहत का भुगतान किया जाए।
उन्होंने उच्च न्यायालय जबलपुर के 31 अक्टूबर 2025 के निर्णय के अनुसार छठे वेतन आयोग के 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक के 32 महीने के एरियर का 6% ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की।
एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनर्स का केंद्र सरकार के 12 मई 2017 के परिपत्र के अनुसार काल्पनिक वेतन निर्धारण कर 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक के 27 महीने के एरियर का भुगतान करने की मांग रखी गई।
📡 स्रोत: NewsData.io