पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है. इसमें दो बच्चों की मौत की भी खबर है. गवर्नर जोशुआ डेविड शापिरो ने यह जानकारी दी है.
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध शूटर की मौत भी हो चुकी है.
न्यूज एजेंसी एपी ने लोकल मीडिया के हवाले से एरी पुलिस चीफ रिक लोराह के बयान के आधार पर बताया कि उन्होंने अपने 28 साल से ज्यादा के करियर में ऐसा कुछ नहीं देखा है.
लोराह ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि एरी शहर ने कभी ऐसी जानमाल की हानि, और तबाही देखी हो. जैसा की अभी हमने देखा. हालांकि, उन्होंने घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है.
हालांकि उन्होंने कहा कि यह बेहद ही परेशान करने वाला था.
गवर्नर बोले- स्थानीय प्रशासन को समर्थन का किया वादा शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एरी की मेयर डारिया डेवलिन को अपने प्रशासन की ओर से पूरा सपोर्ट देने का वादा किया है.
वहीं मेयर ने बताया है कि संदिग्ध शूटर की मौत हो चुकी है. जनता को अब कोई खतरा नहीं है. एरी शहर पिट्सबर्ग से लगभग 206 किमी से नॉर्थ में है.
इससे पहले इस घटना के बारे में लोकल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि आज रात एरी में 7th और पेरी सड़क पर एक भयानक घटना हुई. इसमें कई लोगों की मौत हो गई.
हम समझते हैं कि स्थानीय लोगों को इस घटना से शॉक लगा है. हम जनता को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि अब स्थिति कंट्रोल में है. हमलावर की मौत हो चुकी है. इस समय जनता को किसी तरह का खतरा नहीं है.
हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवार वालों और आज रात की इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ है. हम स्थानीय पुलिस विभाग के साथ काम जारी रखे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io