पेसा नियमावली और ग्राम स्वशासन पर ग्राम प्रधानों के साथ कृषि मंत्री ने किया संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची के लापुंग में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली, ग्रामसभा के अधिकारों और ग्राम स्वशासन को लेकर संवाद किया।
Short Headline: पेसा नियमावली और ग्राम स्वशासन पर ग्राम प्रधानों के साथ कृषि मंत्री ने किया संवाद
11 अक्टूबर, रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इन दिनों रांची के विभिन्न क्षेत्रों में पेसा नियमावली और ग्राम स्वशासन को लेकर संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने आज लापुंग प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली, ग्रामसभा के अधिकारों और ग्राम स्वशासन को लेकर विचार-विमर्श एवं संवाद किया। कृषि मंत्री ने कहा कि पेसा कानून पारंपरिक ग्रामसभा को अधिकार संपन्न बनाकर ग्राम स्वशासन की व्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।