Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के भाव में क्या हुआ बदलाव? ये भी जानें क्यों बढ़ रहे कच्चे तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बुरा असर देखने को मिल रहा है. शनिवार हो या रविवार अब दफ्तर के लिए आम आदमी को हर दिन निकलना पढ़ता है. Good Morning!
से पहले अब हर कोई अपना मोबाइल फोन चेक करता है और देखता है कि आज पेट्रोल-डीजल का क्या दाम है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.65% बढ़कर $94.39 प्रति बैरल हो गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल, डीज़ल और LPG की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
तेल कंपनियां (HPCL) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, (IOC) डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, और (BPCL) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं और आज की कीमतें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं.
ऐसे में जान लेते हैं कि आज यानी 23 अगस्त को भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल के क्या दाम रहने वाले हैं.
ये रहे आज के पेट्रोल डीजल के दाम शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) दिल्ली ₹102.12 ₹95.20 नोएडा ₹102.12 ₹95.56 गुरुग्राम ₹102.97 ₹95.64 फरीदाबाद ₹103.28 ₹95.94 भोपाल ₹114.57 ₹99.64 पटना ₹113.37 ₹99.36 रांची ₹105.26 ₹100.49 लखनऊ ₹101.89 ₹95.36 देहरादून ₹100.55 ₹95.93 जयपुर ₹112.69 ₹97.78 क्यों बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम अभी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ़ कड़े आर्थिक कदम उठाने की चेतावनी दी है. अमेरिका ने ईरान पर और पाबंदियां लगाने की बात भी कही है.
इससे बाज़ार में यह डर पैदा हो गया है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. भारत अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. इसलिए, अगर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों पर बढ़ने का दबाव पड़ सकता है.
📡 स्रोत: NewsData.io