व्यापार

पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें

अगर आप हरियाणा के एनसीआर इलाके में रहते हैं और अपनी गाड़ी से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है.

अब पेट्रोल, डीजल या सीएनजी भरवाने से पहले आपके वाहन का वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) चेक किया जा सकता है.

हरियाणा परिवहन विभाग ने एनसीआर के पेट्रोल पंपों को बिना वैध PUC वाले गाड़ियों में ईंधन नहीं भरने का निर्देश दिया है.

दिल्ली-NCR में यह सिस्टम 1 अक्टूबर से लागू हुए नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के तहत की जा रही है.

इसका पहल का खास मकसद वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाना और दिल्ली-NCR की हवा को बेहतर करना है.

इसके तहत शुरुआत में पंप कर्मचारी PUC की मैन्युअल जांच करेंगे, जबकि आगे चलकर नंबर प्लेट कैमरों के जरिए ऑनलाइन PUC डेटाबेस से वाहन की जानकारी वेरीफिकेशन की जाएगी.

किन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल?

जिन वाहनों के पास वैध PUC नहीं होगा, उसे पेट्रोल, डीजल या सीएनजी देने से इनकार किया जा सकता है.

पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ईंधन भरने से पहले वहां के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए PUC की वैधता जांचेंगे. ANPR कैमरा सिस्टम के जरिए वाहन का नंबर ऑनलाइन PUC डेटाबेस से चेक किया जाएगा.

ऐसे में जब तक सभी जगह कैमरा सिस्टम पूरी तरह चालू नहीं होता, तब तक मैन्युअल तरीके से PUC की जांच की जाएगी.

वहीं, अगर किसी वाहन का वैध PUC नहीं है, तो उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी रिकॉर्ड किया जा सकता है.

हरियाणा के इन 14 जिलों में लागू होगा नियम

हरियाणा के एनसीआर इलाके में आने वाले इन 14 जिलों के वाहन चालकों को खास तौर पर ध्यान रखना होगा.

गुरुग्राम (Gurugram)

फरीदाबाद (Faridabad)

सोनीपत (Sonipat)

पानीपत (Panipat)

रोहतक (Rohtak)

झज्जर (Jhajjar)

रेवाड़ी (Rewari)

पलवल (Palwal)

नूंह (Mewat / Nuh)

महेंद्रगढ़ (Mahendragarh)

भिवानी (Bhiwani)

चरखी दादरी (Charkhi

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।