PHOTOS: भारत में पड़ेगा भयंकर सूखा, पैदा होगा फूड क्राइसिस, क्या खलनायक बनेगा अल नीनो?

IMD Monsoon Forecast: दिल्ली-NCR समेत देश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. दूसरी तरफ, दुनियाभर के मौसम विज्ञानी मानसून किलर अल नीनो के एक्टिव होने की बात कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि साल के अंत तक यह अपने प्रचंड रूप में आ जाएगा.
हालांकि, भारत में इसका अभी तक इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है, ऐसे में खरीफ फसलों के प्रभावित होने की आशंका फिलहाल कम है. लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब ऐसी चेतावनी जारी की है, जिससे करोड़ों भारतीयों का चिंतित होना स्वाभाविक है. IMD ने मानसून के कमजोर होने की बात कही है.
बारिश फिलहाल औसत से कम है, ऐसे में यदि आने वाले 1-2 सप्ताह तक बारिश नहीं होती है तो रेन डेफिसिट यानी बारिश में कमी का फासला और बढ़ सकता है. यह किसी भी मायने में शुभ नहीं होगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi