PHOTOS: होर्मुज का टंटा तो बस ट्रेलर, अगले साल आएगी असली तबाही, इस ग्लोबल क्राइसिस से भारत भी नहीं बचेगा

El Nino Global Food Crisis: अल नीनो मुंह बाए खड़ा है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अल नीनो साल के अंत में असली रंग में आएगा. इसके बाद तबाही और संकट का नया दौर शुरू होने की आशंका है. अल नीनो की वजह से तापमान बढ़ेगा और बारिश भी कम होगी. हालांकि, भारत पर अभी तक अल नीनो का खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन सर्दी के दिनों में इसका प्रभाव दिखने की प्रबल संभावना है. एक्सपर्ट अब अल नीनो की वजह से होने वाले एक और ग्लोबल क्राइसिस की आशंका जता रहे हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अल नीनो की वजह से साल 2027 को ग्लोबल फूड क्राइसिस यानी खाद्य संकट आ सकता है. बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत भी इससे प्रभावित होगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi