देश

PHOTOS: राफेल और ब्रह्मोस का नया ठिकाना, समंदर में चलता-फिरता दैत्‍य, कराची-ग्‍वादर में आएगी तबाही वाली सुनामी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PHOTOS: राफेल और ब्रह्मोस का नया ठिकाना, समंदर में चलता-फिरता दैत्‍य, कराची-ग्‍वादर में आएगी तबाही वाली सुनामी

Indigenous Aircraft Carrier-2: ईरान जंग ने दिखा दिया कि यदि आप समंदर में ताकतवर नहीं हैं तो फिर आप दुनिया पर राज नहीं कर सकते हैं. ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट का टेंटुआ दबाकर पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया. खाड़ी के देशों से तेल और गैस सप्‍लाई का अधिकांश हिस्‍सा इसी संकड़े समुद्री गलियारे से होकर जाता है.

ऐसे में होर्मुज स्‍ट्रेट में बाधा पैदा होने से यूरोप के साथ ही भारत और चीन जैसे तेजी से उभरते हुए देश भी प्रभावित हुए. समंदर की ताकत को पहचानते हुए भारत अब तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने में जुटा है.

INS विक्रांत के बाद यह दूसरा देसी एयरक्राफ्ट कैरियर होगा. इसे IAC-2 यानी Indigenous Aircraft Carrier-2 का नाम दिया गया है. बता दें कि एयरक्राफ्ट कैरियर एक चलता-फिरता सैन्‍य ठिकाना होता है, जिसपर फाइटर जेट और मिसाइलें तैनात रहती हैं. एयरक्राफ्ट कैरियर से हिंद महासागर से अरब सागर तक में रणनीतिक बढ़त मिल सकती है.

बता दें कि पाकिस्‍तान का कराची और ग्‍वादर अरब सागर तट पर स्थित है जो भारतीय सीमा के करीब है. (सभी तस्‍वीरें: Reuters)

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।