पीआईबी रायपुर द्वारा दंतेवाड़ा में ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी रायपुर द्वारा दंतेवाड़ा में ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा सहित बस्तर संभाग को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता हैं। उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत -संकल्प अभियान’, राष्ट्रीय पोषण माह और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय बताते हुए जनजागरूकता के साथ सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया।
वहीं, महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविकांत धु्रव ने राष्ट्रीय पोषण माह की प्रमुख प्राथमिकताओं के साथ ही पोषण आहार तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पब्लिक इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) रायपुर ने दंतेवाड़ा में ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नशामुक्त और स्वच्छ समाज के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की। यह विषय नशा मुक्ति, पोषण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित है। कार्यक्रम की महत्ता यह है कि यह स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और नीति-निर्माण में नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक मंच है। यदि इस तरह के प्रयास सफल होते हैं, तो