पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 600 रुपये करने का ऐलान, 31 हजार स्वयंसेवकों को कैशलेस इलाज की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की। इसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io