पिछले 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति: राममोहन नायडू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 06, नई दिल्ली: नई दिल्ली में भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन का तीसरा राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। ‘गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता’ विषय पर आधारित इस दो दिवसीय समारोह में गुणवत्ता के क्षेत्र से जुड़ी नामचीन हस्तियों के साथ 300 से अधिक सीईओ ने हिस्सा लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने विमानन क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस दौरान एयरपोर्ट, यात्रियों और विमानों की संख्या में करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में विमानन क्षेत्र के साथ-साथ उससे जुड़े एमएसएमई की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देकर देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत किया जा सकता है।
बाइट: राम मोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री