पिछोर को जिला बनाने की मांग, सिंधिया बोले-समय से सब होगाः कहा- इसे पंजाब से आगे लाना है, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिवपुरी के पिछोर को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग सोमवार को एक बार फिर उठी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर कहा- समय से सब होगा, चिंता मत करो, मैं हूं ना। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगातें भी दीं। सिंधिया ने आगे कहा कि कहा- कुछ अपने जेब में रहने दो।
जब परिवार का मुखिया ही सब कुछ एक साथ दे देगा तो क्या मांगने और क्या देने के लिए रह जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछोर को पंजाब से भी आगे ले जाना है। दरअसल, पिछोर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर कई बार आवाज बुलंद की जा चुकी है।
इसी कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य, बिजली, प्रशासन और सड़क से जुड़ी कई सौगातें दीं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। स्वास्थ्य क्षेत्र में, अछरौनी में 1.80 करोड़ रुपए की लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया।
इसके माध्यम से चार उपस्वास्थ्य केंद्रों द्वारा करीब 20 गांवों की 30 हजार से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इस तहसील भवन का लोकार्पण किया बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए, चमरौआ में 1.95 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र और पिपरा में 1.46 करोड़ रुपये के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया।
इन उपकेंद्रों के शुरू होने से हजारों ग्रामीणों और किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक सुविधा के तहत, बामौरकलां में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से बने उप तहसील भवन का लोकार्पण किया गया।
इस भवन से 70 गांवों के लोगों को राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। 6.47 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन सिंधिया ने धपौरा-तैरई और भगारी-रामपुर-टपरन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। दोनों सड़कों पर क्रमशः 3.17 करोड़ और 3.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इनके बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने 300 करोड़ की पिछोर चंदेरी सड़क, 200 करोड़ की पिछोर-दिनारा हाईवे परियोजना, केंद्रीय विद्यालय, नहर परियोजना और रोजगार से जुड़े 'मूंगफली प्रोजेक्ट' का भी उल्लेख किया। सिंधिया ने पिछोर में निर्माणाधीन 100 बिस्तर के अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी यागचेंन डोलकर भूटिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।