राज्य

पिछोर में RTO की बड़ी कार्रवाई, बस थाने में खड़ी कराई, देखें वीडियो

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

ओवरलोडिंग, परमिट, फिटनेस समेत दस्तावेजों की जांच; कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप

पिछोर। गुरुवार को RTO विभाग ने पिछोर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यात्री बसों और व्यावसायिक वाहनों की जांच की। इस दौरान एक यात्री बस के दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर उसका चालान काटते हुए बस को पुलिस थाना पिछोर परिसर में खड़ा कराया गया।

चेकिंग के दौरान RTO टीम ने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वहीं ओवरलोडिंग अथवा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में संचालित वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

लंबे समय बाद पिछोर में हुई इस तरह की सघन कार्रवाई से बस एवं व्यावसायिक वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में अन्य यात्री बसों और व्यावसायिक वाहनों की भी जांच किए जाने की उम्मीद है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी चेकिंग अभियान जारी रहने की संभावना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पिछोर में RTO की कार्रवाई बसों की ओवरलोडिंग और दस्तावेज़ों की जाँच पर आधारित है। यह विषय सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा और नियम पालन के बारे में है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकारी निकाय सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं, जिससे ओवरलोडिंग और अनियमित संचालन को रोका जा सके। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि सुरक्षित बस यात्रा सुनिश्चित होगी, दुर्घटना के जोखिम घटेंगे, और नियमों का पालन बढ़ेगा।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं