व्यापार

पीएम अजय योजना में 164 एससी बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार ऋण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम अजय योजना में 164 एससी बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार ऋण

धौलपुर| प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 164 पात्र अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 18 से 60 वर्ष तक के पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम बबलू शर्मा ने बताया कि योजना में किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, रेडीमेड गारमेंट, चमड़ा कार्य, सिलाई, डेयरी उद्योग, लघु व्यवसाय और ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग सहित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक परियोजना प्रबंधक कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर तथा अपने ब्लॉक की पंचायत समिति एवं नगर पालिका से निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, राशन कार्ड, शपथ पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जनआधार से लिंक बैंक पासबुक और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। आवेदन संबंधित पंचायत समिति अथवा नगरपालिका में ऑफलाइन जमा किए जा सकेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।