पीएम का 4 दिवसीय मध्य एशिया दौरा, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

अगस्त 28, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से चार दिन तक मध्य एशिया के दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले चरण में पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचेंगे। यह पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी।
राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर होने वाली इस यात्रा में दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा और शिक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। ताशकंद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को बिश्केक पहुंचेंगे, जहां 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
FILE PHOTO