देश

पीएम जन-धन योजना के 12 वर्ष पूरे

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम जन-धन योजना के 12 वर्ष पूरे

रायपुर, 28 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री जन धन योजना के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह देश में वित्तीय समावेशन के परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में आज ही के दिन की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में जन धन योजना के अभूतपूर्व परिवर्तनकारी परिणामों का प्रभाव बेमिसाल है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि जन धन योजना, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देश के लोगों को सक्षम बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में आज ही के दिन किया था। ये विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल है। यह योजना सभी भारतीयों के लिए बैंकिंग पहुंच को सुलभ बना रही है।

इस योजना के तहत महिलाओं के लगभग 56 प्रतिशत खातों सहित 78 प्रतिशत खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।