पीएम ने खेल और फिटनेस को लेकर युवाओं से किया संवाद

बालोद| युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा कनेक्ट-भारत एडिशन कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर और खेल प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू और प्राचार्य डॉ.
जीके खलखो थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके आयुष राजपूत, पूनम साहू और सुषमा ढीमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लघु वृत्तचित्र एवं फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को खेल, फिटनेस और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सुबह 11.05 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से खेल, फिटनेस, राष्ट्र निर्माण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में प्रो. जीएन खरे, कार्यक्रम अधिकारी मनीष टोप्पो का सहयोग रहा।
📡 स्रोत: NewsData.io