देश

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलने से साहिबगंज में भी रबी खेती की तैयारी हुई आसान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलने से साहिबगंज में भी रबी खेती की तैयारी हुई आसान

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी, साहिबगंज के किसानों को भी रबी फसलों की खेती में मिलेगी मदद, किसानों में उत्साह, प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार।

Short Headline: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलने से साहिबगंज में भी रबी खेती की तैयारी हुई आसान

पीएम किसान सम्मान, साहिबगंज, आनंद

एंकर ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साहिबगंज जिले में सुना गया। इस कार्यक्रम से जुड़कर साहिबगंज के हजारों किसानों ने कृषि विकास की नई योजनाओं की जानकारी ली।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. साहेबगंज में किसान रबी फसलों की खेती की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों से किसानों को कृषि कार्यों के शुरुआती खर्च में बड़ी मदद मिलती है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह राशि किसानों के कृषि कार्यों को बेहद सुगम और आसान बनाती है।

वीओ 02. प्रधानमंत्री के किसानों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों से जिले के किसानों को लगातार सहयोग किया जा रहा है। साहिबगंज के जिला उद्यान पदाधिकारी रविकांत रजक ने बताया कि केंद्रीय योजनाओं से किसानों को विशेष रूप से प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वीओ 03. इस प्रसारण के जरिए किसानों को खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, सब्जियों और उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के साथ-साथ प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती को आधुनिक तरीकों से करने की जानकारी मिली। कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण देख रहे महिला और पुरुष किसानों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कृषि और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

अंतिम वीओ जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री ने देश में विभिन्न कृषि परियोजनाओं का लोकार्पण और हॉर्टिकल्चर क्लस्टर का शुभारंभ किया है, वहीं दूसरी ओर समय पर पीएम किसान की 24वीं किस्त मिलने से साहिबगंज के अन्नदाताओं को रबी फसलों की तैयारी में अभूतपूर्व सहायता मिली है।

साहिबगंज से आनंद कुमार ओझा की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के जारी होने के बारे में है, जिससे साहिबगंज के किसानों को रबी फसलों की खेती में वित्तीय सहायता मिलेगी। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए आर्थिक राहत का संकेत है और उनके उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य इनपुट्स पर खर्च कम करने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर सकारात्मक असर पड़ेगा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।