पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर देशभर में जश्न, भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Dat- 7 oCt 2026, Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल को देश के विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने से जोड़ते हुए उनकी उपलब्धियां गिनाईं।
महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे एकमात्र नेता हैं, जो 25 वर्षों से सरकार के प्रमुख के तौर पर जनता द्वारा चुने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके काम में एक दिन के लिए भी रुकावट नहीं आई। मोदी ने लगभग 12.5 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने।
जावड़ेकर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह लोगों का भरोसा जीता और काम किया, उसकी देश की जनता सराहना करती है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। विपक्ष की आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि जो लोग शोर मचाना चाहते हैं, वे शोर मचाते रहें, लेकिन ‘हाथी अपनी चाल से चलता है।’
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता हर गांव, हर मोहल्ले और हर वार्ड तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य और देशभर में लोगों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं और उनसे आम लोगों को मिले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी।
लखनऊ में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना है। सभी कार्यकर्ता विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को उपलब्धियों से भरा बताया।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने राज्य में व्यापक बदलाव किए और विकास का एक मॉडल स्थापित किया। सीपी सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले करीब 12 वर्षों में मोदी ने दुनिया में भारत के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह विषय मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर को याद करते हुए उनके उपलब्धियों का जश्न मनाने का है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत की नीतिगत बदलावों, विकास योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने नेता के योगदान को पुनः पहचानें