देश

पीएम मोदी को बर्थडे विश में थरूर से ग्रामर मिस्टेक:एक यूजर ने पोस्ट में गलती बताई; थरूर ने जवाब दिया, कहा- अक्सर ऐसा हो जाता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी को बर्थडे विश में थरूर से ग्रामर मिस्टेक:एक यूजर ने पोस्ट में गलती बताई; थरूर ने जवाब दिया, कहा- अक्सर ऐसा हो जाता

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश किया था। इसके बाद एक X यूजर ने उनके पोस्ट में गलती बताई। थरूर ने शुक्रवार को इसका जवाब दिया। अपने पोस्ट में थरूर ने on his 76th birthday की जगह in his 76th birthday लिख दिया था। इस पर एक यूजर ने थरूर को टैग करते हुए लिखा, शशि जी मेड अ ग्रामर मिस्टेक, ईवन इफ इट इज फैट फिंगर यानि शशि जी से ग्रामर की गलती हो गई, भले ही यह टाइपिंग की गलती हो।

इस पर थरूर ने जवाब देते हुए कहा, हां, ‘ऑन हिज बर्थडे’ की जगह ‘इन’ लिख दिया। ऐसा अक्सर होता रहता है। इंग्लिश लैंग्वेज पर अपनी पकड़ और कठिन शब्दों के इस्तेमाल के लिए थरूर जाने जाते हैं। इससे पहले भी शब्दों के इस्तेमाल को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। नेपाल बाढ़ पर ड्रामा शब्द लिखने के बाद घिरे थे थरूर पिछले महीने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर X पर ड्रामा शब्द लिखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।

काठमांडू पहुंचने के बाद थरूर ने नेपाल में बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताई थी। अपने शुरुआती X पोस्ट में थरूर ने लिखा था, कल काठमांडू के लिए रवाना हुआ था, पहाड़ों में हुए ड्रामा और उससे हुई भारी तबाही से पूरी तरह अनजान था। ड्रामा शब्द के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। एक यूजर ने पूछा कि क्या ऐसी स्थिति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सही है।

इसके बाद थरूर ने अपने शब्द का बचाव करते हुए सफाई दी थी। जुलाई 2025- आस्क्ड एन की जगह आस्किंग लिखा था एक X पोस्ट में थरूर ने लिखा था, आइ वॉज आस्किंग इनएविटेबल क्वेश्चन। यूजर्स ने ग्रामर की गलती बताई थी। थरूर ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पोस्ट बोलकर लिखवाई थी। वॉइस ट्रांसक्रिप्शन में ‘आस्क्ड एन’ की जगह ‘आस्किंग’ हो गया।

उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में वे पोस्ट को प्रूफरीड नहीं कर पाए। ------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS समिट पर कांग्रेस में मतभेद:चिदंबरम ने पूछा- देश को क्या मिला; थरूर बोले- 11 देश के नेताओं को एक मंच पर लाना भारत की ताकत भारत में BRICS समिट को लेकर कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.

चिदंबरम ने पूछा था, ‘इस BRICS से भारत को क्या फायदा हुआ।’ देश में 2012, 2016 और 2021 में भी समिट हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शशि थरूर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं, पर X पर एक यूजर ने उनके पोस्ट में टाइपिंग त्रुटि बताई। थरूर ने जवाब दिया कि ऐसी गलतियाँ अक्सर होती हैं। यह घटना दिखाती है कि सार्वजनिक व्यक्तियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आलोचना का सामना करना पड़ता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह डिजिटल संवाद में शिष्टाचार और गलतियों के प्रति सहिष्णुता पर चर्चा को प्रेरित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग ऑनलाइन संचार में त्रुटियों को कम गंभीर मानें और संवाद की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।