पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे:थोड़ी देर में नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात करेंगे, जेन–जी और सोशल मीडिया पर बात कर सकते हैं
PM मोदी थोड़ी देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शनिवार सुबह नवनियुक्त पदाधिकारियों की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक हुई।
दरअसल, नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को हुई थी। 65 सदस्यीय टीम में राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। वहीं, भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल.
संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। नितिन नवीन से बैठक की 2 तस्वीरें… 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ेगी BJP BJP की नई टीम ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं से जुड़ेगी।
इसमें बातचीत और चर्चा के जरिए जेन-जी की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने की कोशिश होगी। युवाओं को BJP नेताओं से सीधे सवाल करने और अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्रमों का शेड्यूल और जगहों की जानकारी जल्द जारी होगी।
सरकार भी जेन-जी से जुड़ने के लिए नेताओं को यूनिवर्सिटी भेजेगी केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के जरिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों से सीधे जुड़ने की तैयारी की है।
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि 19 अगस्त की कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ कि केंद्रीय मंत्री अलग-अलग यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से बातचीत करेंगे और उनके सवाल, विचार और समस्याएं सुनेंगे। बैठक में मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच पर भी चर्चा हुई।
इसमें खासतौर पर युवा लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की बात कही गई। 65 में से सिर्फ 14 पुराने चेहरे नई टीम में 14 पुराने चेहरों को दोबारा जगह मिली है, जबकि 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। यानी 65 सदस्यों वाली टीम में करीब 78.5% नए चेहरे हैं।
इससे साफ है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है, हालांकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी बरकरार रखा गया है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar