पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Lead 1Relevance: UrgentSlug: PM Modi Gujarat VisitCategory: Government / National पीएम मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा127 एकड़ में फैला यह केंद्र कांकरेज मवेशी नस्ल के संरक्षण, संवर्धन और आनुवंशिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अक्टूबर 30, नई दिल्ली: बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत गुजरात के भीलड़ी स्थित भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का दौरा किया।
प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' (ET-IVF) प्रयोगशाला का भी दौरा किया।प्रधानमंत्री ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर को राष्ट्र को समर्पित किया। 127 एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक केंद्र गाय की प्रजातियों के संरक्षण, संवर्धन और पशुओं के आनुवंशिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह केंद्र कांकरेज मवेशी नस्ल के लिए समर्पित अपनी तरह का देश का पहला सुविधा केंद्र है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर में पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी किया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। (वीडियो कैप्शन- पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का किया दौरा)