पीएम मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ओणम के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मज़बूत करे।''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक जीवंत त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को बढ़ावा दे।''