पीएम मोदी को दुनिया के कई देशों के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के अवसर पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भूटान, नाइजीरिया, जापान, फिलीपींस, नेपाल, बेल्जियम, बोत्सवाना, डोमिनिका और सर्बिया के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, विकास और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना की है।भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर बधाई देते हुए उन्हें "हमारे समय का अवतार" बताया।नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के नेतृत्व को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए भारत-नाइजीरिया साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सुशासन, तकनीक और विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।नेपाल के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी को 25 वर्षों की समर्पित सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर शुभकामनाएं दीं और भारत सरकार की निरंतर सफलता एवं समृद्धि की कामना की।बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा बोको ने पीएम मोदी के समर्पण और भारत की सेवा की सराहना करते हुए आने वाले वर्षों के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने पीएम मोदी को 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर बधाई दी और भारत-बेल्जियम साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद जताई।जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की।डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने पीएम मोदी को अपना प्रिय मित्र बताते हुए 25 साल की सेवा पर बधाई दी और भारत-डोमिनिका संबंधों को और मजबूत करने की बात कही।सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने पीएम मोदी को 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर बधाई दी और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)