देश

पीएम मोदी आज एशियन गेम्स में शामिल भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी आज एशियन गेम्स में शामिल भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

अक्टूबर 15, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स में शामिल भारतीय खिलाड़ियों के दल से मुलाकात करेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में शीर्ष पांच देशों में जगह बनाई।

इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत ने पहली बार पदक हासिल किए। महिला ट्रैप स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीतना और वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद रजत पदक हासिल करना भी भारत की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ कोच, सहयोगी स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि और विभिन्न खेल महासंघों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।