पीएम मोदी ने IFS के 2025 बैच से किया संवाद

अगस्त 25, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय विदेश सेवा के 2025 बैच के ट्रेनी अधिकारियों से संवाद किया और उन्हें बदलते दौर की कूटनीति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
पीएम मोदी ने युवा राजनयिकों से कहा कि डिप्लोमेसी को पारंपरिक दायरे से बाहर ले जाकर स्थानीय समुदायों और भारतीय प्रवासियों से सार्थक जुड़ाव बढ़ाएं। उन्होंने अधिकारियों से भारत की आर्थिक कूटनीति को मजबूत करने और निवेश के नए अवसर तलाशने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
साथ ही भारतीय मिशनों को टेक्नोलॉजी आधारित, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। पीएम ने निर्बाध और संवेदनशील कांसुलर सेवाओं को प्राथमिकता देने के साथ ही दुनिया के सामने भारत की सभ्यतागत विरासत, संस्कृति और पर्यटन क्षमता को प्रभावी ढंग से पेश करने का आह्वान किया। फोटो: X/narendramodi