पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, 70 यूनिट रक्त एकत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीयव्यापी मेगा रक्तदान अभियान के तहत 17 सितंबर को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना यूटीडी-यूआईटी इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, अधिकारियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में कुल 70 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं और विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. समर बहादुर सिंह, सहायक कुलसचिव सुनील नायक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रमोद सक्सेना, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन मिश्रा, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में शिव बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन सिंह परमार, प्रमोद भाटी, कैंपस एम्बेसडर बीरबल परमार, विकास सिंह परमार, रितिक साहू, आदित्य तोमर, जतिन परमार, अनिरुद्ध माथुर, आर्यन, साहिल, उत्तरा, फरहत, अभिषेक, अदिति, दिव्यराज, आनंद, देवांश, हर्ष, मयंक, हरिओम, अनुराग, मोहिनी, रितिका, राहुल, समीक्षा और प्रियांशी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं और आम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।