विदेश

पीएम मोदी से कनाडा के विदेश मंत्री ने मुलाकात की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी से कनाडा के विदेश मंत्री ने मुलाकात की

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा में कनाडाई विदेश मंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यात्रा के दूसरे दिन कनाडाई विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मुलाक़ात की तस्वीर साझा किया।पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई।

मुलाक़ात के दौरान भारत-कनाडा संबंधों को व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और जन-संपर्क के क्षेत्रों में और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। भारत, कनाडा के साथ रचनात्मक और भविष्य उन्मुख रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल सके।

फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारतसोर्स- एक्स (Narendra Modi)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।