पीएम मोदी 'खेलो इंडिया डायलॉग' के जरिए युवाओं से करेंगे संवाद

अगस्त 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'खेलो इंडिया डायलॉग' के जरिए देश के युवाओं से संवाद करेंगे।
पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। 'माय भारत' की ओर से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा होगी।
साथ ही 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करने और 'नशा मुक्त युवा' अभियान में खेल की भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा। FILE PHOTO