देश

पीएम मोदी आज महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में भाग लेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी आज महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में भाग लेंगे

अक्टूबर 09, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। यह सम्मेलन कल शुरू हुआ था। इसमें सभी राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े अधिकारी भाग ले रहे हैं।यह प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विभागीय सम्मेलनों की शृंखला का दूसरा सम्मेलन है।

इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद को मजबूत करना, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी बढ़ाना और केंद्र तथा राज्यों के बीच बेहतर तालमेल से कार्यों में तेजी लाना है।इस सम्मेलन में चार प्रमुख विषयों पर ध्यान दिया जा रहा है। इनमें पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, बाल संरक्षण तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण शामिल हैं।इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि एक साथ बैठकर विभाग से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

इसमें अच्छे कार्यों और अनुभवों को साझा करना, योजनाओं को लागू करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करना तथा बेहतर प्रशासन और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समय-सीमा के साथ कार्ययोजना तैयार करना शामिल है। (फाइल फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।