देश

पीएम मोदी के 'मन की बात' की आज 138वीं कड़ी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी के 'मन की बात' की आज 138वीं कड़ी

सितंबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 138वीं कड़ी होगी। ‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों, एआईआर न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण करेगा।

फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।