पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ में करेंगे देशवासियों से संवाद

अगस्त 30, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 137वीं कड़ी होगी। ‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों, एआईआर न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण करेगा। FILE PHOTO