पीएम मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता वार्ता के दौरान आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री टस्क के साथ वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी है। पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है। उन्होंने पहली बार 2010 में भारत का दौरा किया था। टस्क ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में 2017 में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए भी नई दिल्ली का दौरा किया था।
प्रधानमंत्री टस्क अपनी यात्रा के दौरान बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे आईटी और अंतरिक्ष सहित विभिन्न व्यापारिक हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।
फोटो: X/MEAIndia